जींद : 31.39 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
जींद, 15 सितंबर (हि.स.)। अलग-अलग स्थानों से जिला पुलिस ने तीन नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 31.39 ग्राम हेरोइन बरामद की है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज कर नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ सफीदों रामपूरा बाईपास पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने नाकेबंदी को देख कर नीचे कुछ डाल दिया। जिसके बाद वापस मुड़ कर जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर युवकों को काबू कर लिया। जब युवकों द्वारा फैंके गए पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें हेरोइन पाई गई। जिसका वजन 21.13 ग्राम पाया गया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान सफीदों निवासी कृष्ण तथा आकाश के रूप में हुई। वहीं सीआईए स्टाफ नरवाना ने ठंडी सड़क पर बाइक सवार युवक को काबू कर उसके कब्जे से 10.26 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान घग्गा (पंजाब) निवासी सुखविंद्र के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर नशे के साथ युवकों को काबू किया गया है। आरोपितों से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

