home page

जींद : चार पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ तीन काबू

 | 
जींद : चार पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ तीन काबू


जींद, 31 जुलाई (हि.स.)। अलग-अलग स्थानों से जिला पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से चार पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव शामलो कलां नहर पूल पर दो युवक अवैध असलहा लिए खड़े हुए हैं, जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिसकर्मियों ने एक युवक की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से दो पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसकी पहचान गांव शामलो कलां निवासी मोहित के रूप में हुई। जबकि उसके दूसरे साथी की पहचान मनीष के रूप में हुई। जिसके पास से एक पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं सीआईए स्टाफ ने गांव अहिरका के निकट गांव रजाना कलां निवासी अजमेर को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए डिटेक्टिव थाना प्रभारी मनीष कुमार तथा सीआईए थाना प्रभारी अनूप ने बताया कि आरोपितों को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अवैध असलहा रखने के पीछे उद्देश्य क्या था, कहां से लेकर आए। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा