home page

जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन हरियाणा के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोडऩे वाला होगा : सीएम नायब सैनी

 | 
जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन हरियाणा के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोडऩे वाला होगा : सीएम नायब सैनी


जींद, 08 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन हरियाणा के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोडऩे वाला होगा। प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिससे हरियाणा के आधारभूत ढांचेए परिवहन और विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को जींद में स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रही।

बैठक में रैली की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

रैली से जुड़े सभी पहलुओं पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने विस्तार से समीक्षा की। पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से वन टू वन बातचीत की। सीएम ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाया जाना हरियाणा के लिए गौरव का विषय है।

यह केवल प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश के लिए आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ रैली की तैयारियों में जुटें तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल एवं ऐतिहाहिसक बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रैली स्थल तक लोगों के आवागमनए पार्किंगए बैठने की व्यवस्था तथा अधिक से अधिक लोग रैली में आए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि ार-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत की तकनीकी प्रगतिए पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती देगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा