home page

जींद : स्कूल बसों की जांच काे चलाया अभियान

 | 
जींद : स्कूल बसों की जांच काे चलाया अभियान


जींद, 17 सितंबर (हि.स.)। जुलाना क्षेत्र में गुरूवार को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम द्वारा स्कूली बसों की जांच का अभियान चलाया गया। इस दौरान छह स्कूलों में 13 बसों की जांच की गई। एक बस में टैक्स, परमिट, पीयूसी, फस्र्ट एड बाक्स नहीं मिलने पर 27 हजार रुपये का चलाना कर इंपाउंड किया गया। इससे पहले 10 सितंबर को स्कूली बसों की जांच नहीं हो पाई थी। वहीं तीन सितंबर को पांच स्कूलों में चार बसों की जांच हुई थी।

एक बस में इंश्योरेंस व फस्र्ट एड बाक्स की कमी के चलते तीन हजार रुपये का चलान किया गया। जबकि पिछले 27 अगस्त को जुलाना ब्लाक में चार स्कूलों की 14 बसों की जांच हुई थी। उस समय सभी निर्धारित मानक पूरा होने के कारण कोई चालान नहीं किया गया। सप्ताह में हर गुुरुवार को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय टीम स्कूली बसों की जांच को लेकर अभियान चलाती है। जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से इंस्पेक्टर, एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस से सब इंस्पेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से एक प्रतिनिधि को शामिल किया जाता है। जांच के दौरान बसों में सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है।

जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह एक बस को इंपाउंड कर 27 हजार रुपये का चलान किया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बसों की जांच कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित परिवहन सुविधा मुहैया करवाना है। स्कूली बसों की जांच के लिए हर गुरूवार को अभियान चलाया जाता है। जांच के दौरान जो-जो कमियां पाई जाती हैं, उस आधार पर बसों का चालान किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा