home page

पानीपत: गांव के खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 | 
पानीपत: गांव के खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


पानीपत, 15 मई (हि.स.)। पानीपत के गांव जोशी में शुक्रवार काे एक 26 वर्षीय एक युवक का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला था। मृतक की पहचान गांव जोशी निवासी आकाश के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाकर एकत्र कर अपने साथ ले है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आकाश की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता रामनिवास ने बताया कि उनका बेटा आकाश पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने आकाश का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाते ही थाना मतलौड़ा प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के पश्चात फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, फॉरेंसिक टीम आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच के नमुने अपने साथ ले गई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता रामनिवास ने बताया कि आकाश शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। उसके पिता रामनिवास टायर पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक नशे का आदी था। मतलौडा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जांच में पाया कि मृतक युवक सभी तरह के नशे का आदि था, उन्होंने आशंका जताई है, कि ज्यादा नशा करने की वजह से युवक की मौत हुई हो। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा