home page

जींद : 97 किलो 272 ग्राम पटाखे सहित युवक गिरफ्तार

 | 
जींद : 97 किलो 272 ग्राम पटाखे सहित युवक गिरफ्तार


जींद, 07 नवंबर (हि.स.)। एवीटी स्टाफ टीम ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 97 किलो 272 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस द्वारा लगातार अवैध रूप से पटाखों को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके अवैध रूप से पटाखों को बेचने का कारोबार जारी है।

एवीटी स्टाफ के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए रोहतक रोड हथौड़ा चौक जींद पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रघुवीर नगर निवासी सुनील अपनी दुकान के सामने गली में बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध रूप से बम, पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर एवीटी स्टाफ की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर दुकान के बाहर मौजूद सुनील को काबू कर लिया।

पुलिस द्वारा दुकान के अंदर रखी आठ कट्टे प्लास्टिक व एक गत्ता पेटी बरामद हुई। जिनमें कुल 97 किलो 272 ग्राम बम, पटाखे एवं फुलझड़ी सहित अन्य पटाखे बरामद हुए। आरोपित मौके पर पटाखे बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद पटाखों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत थाना शहर जींद में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा