home page

जींद : ट्रक ने मारी टक्कर, निजी होटल के चौकीदार की मौत

 | 
जींद : ट्रक ने मारी टक्कर, निजी होटल के चौकीदार की मौत


जींद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। गांव पिंडाराके निकट तेजरफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक होटल में चौकीदार का कार्य करता था। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राजबीर ने शुक्रवार काे बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव पिंडारा निवासी पूर्ण सिंह (50) गोहाना रोड पर होटल में चौकीदार के तौर पर कार्य करता था। गत 28 सितंबर को सुबह पूर्ण सिंह होटल से स्कूटी पर सवार हो कर घर लौट रहा था। गांव के निकट ही गोहाना रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। जिसमें पूर्ण सिह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने पूर्ण सिंह नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान गुरूवार को पूर्ण सिह की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रमेश देवी की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा