home page

जींद : दो बाइक की भिडंत में एक की मौत, तीन गंभीर

 | 
जींद : दो बाइक की भिडंत में एक की मौत, तीन गंभीर


जींद, 01 मार्च (हि.स.)। गांव डाहौला के निकट दो बाइक में हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव शाहपुर निवासी चांद राम गांव डाहौला में राजमिस्त्री का कार्य करता था। शनिवार रात को वह गांव के ही दलबीर, विक्रम, शुभम को अपनी बाइक पर लेकर अपने गांव लौट रहा था। गांव डाहौला तथा नगूरां के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें चांंद राम व उसके तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर बुलेट चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने चांद राम को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के भाई राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका भाई चांदराम राज मिस्त्री का काम करता था। उसके तीनों घायल साथी उसके साथ मजदूरी करते थे। काम से वापस लौटते समेत रास्ते में हादसा हो गया। जिसमें उसके भाई की चांद राम की मौत हो गई। अलेवा थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा