home page

सोनीपत: गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य: कुलपति अशोक कुमार

 | 
सोनीपत: गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य: कुलपति अशोक कुमार


सोनीपत: गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य: कुलपति अशोक कुमार


सोनीपत, 05 सितंबर (हि.स.)। मोतीलाल

नेहरू खेलकूद विद्यालय राई एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में

शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय

के कुलपति अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि गुरु व्यक्ति को सही दिशा देने

के साथ उसके व्यक्तित्व का निर्माण करता है। शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ

राष्ट्र के भविष्य को भी गढ़ते हैं। उन्होंने गुरु की महिमा बताते हुए कबीरदास के दोहे

का उल्लेख भी किया।

समारोह

में विद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के

लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं निदेशिका दिनेश कुमारी ने शिक्षकों

के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण विद्यार्थियों की सफलता का आधार है।

दीनदयाल तिवारी ने कहा कि शिक्षक जीवन के हर पड़ाव पर सीख देने वाला होता है। शिक्षकों

के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार है। इसके

बाद अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसका संचालन विजय सिंह शेखावत एवं प्रमोद

कुमार राय ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग

लिया। सूर्य सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य एवं निदेशिका दिनेश कुमारी

ने आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। समारोह में विद्यालय परिवार के सभी अधिकारी

और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना