home page

सोनीपत: सुजुकी कंपनी ने पुलिस को पांच मोटरसाइकिलें दीं

 | 
सोनीपत: सुजुकी कंपनी ने पुलिस को पांच मोटरसाइकिलें दीं


आयुक्त ममता सिंह ने पुलिस

लाइन से सुजुकी की ओर से दी गई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सोनीपत, 09 मार्च (हि.स.)। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन से सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया

की ओर से सोनीपत पुलिस को दी गई पांच मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस की फील्ड मोबिलिटी बढ़ाना तथा शहर में यातायात और कानून व्यवस्था

को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर शीघ्र पहुँचकर बेहतर

पुलिस सेवाएं दे सकें।

कार्यक्रम के दौरान सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रतिनिधि देवाशीष हांडा सहित

कंपनी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कंपनी की ओर से मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस ड्यूटी

में उपयोगी कई उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए। इनमें 55 रिफ्लेक्टिव जैकेट (यातायात पुलिस

नियमित), 55 रिफ्लेक्टिव जैकेट (यातायात पुलिस शीतकालीन), 55 टॉर्च बैटन, पांच स्पीड

डिस्प्ले रडार बोर्ड (सोलर पैनल व बैटरी सहित इंस्टॉलेशन), 20 मेटल बैरिकेड, 10 अल्कोहल

मीटर विद प्रिंटर तथा 55 शोल्डर फ्लैशर शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन उपकरणों

के उपयोग से यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता

को मजबूती मिलेगी। इससे सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

देवाशीष हांडा ने कहा कि सड़क सुरक्षा कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधियों

का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुरक्षित सड़कें तभी संभव हैं जब समाज के सभी वर्ग मिलकर

प्रयास करें। इसी उद्देश्य से सोनीपत पुलिस को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे

सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने इस सहयोग के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया का आभार

व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और यातायात

प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रबिना पी., पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं

यातायात नरेंद्र कादयान, पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी

जोन कुशल पाल सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना