home page

पानीपत में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप

 | 
पानीपत में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप


पानीपत, 05 अगस्त (हि.स.)। पानीपत के गांव नोहरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए है।

पुलिस के अनुसार मृतका मीना का विवाह पांच साल पूर्व गांव नोहरा निवासी युवक के साथ हुआ था। मायके पक्ष के परिजनों का आरोप है कि शादी के पांच साल बीत जाने के बाद भी बच्चा न होने के कारण ससुराल के लोग मीना को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष के लोग मीना को तलाक देने देने पर उतारू थे।

इसी साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की गई है। जबकि ससुराल पक्ष ने अपने ऊपर लगे हत्या के सभी आरोपों को झूठा बताया । उनका कहना है कि मीना सुबह घर में सफाई कर रही थी, तभी झाडू लगाते वक्त गलती से उसका हाथ पंखे से टच हो गया जिससे उसे जोरदार करंट का झटका लगा जिस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल में हुए हंगामे के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा, हम उसकी हत्या क्यों करेंगे, करंट लगने के बाद हम उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा