home page

निलंबित अधिकारी को बहाल कर बनाया सिंचाई विभाग में स्पेशल एचओडी

 | 

चंडीगढ़, 28 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए डॉ. सतवीर सिंह कादियान को सिंचाई विभाग में स्पेशल हेड ऑफ डिपार्टमेंट नियुक्त किया है। सरकार ने हाल ही में डॉ. कादियान को विभागीय कारणों से निलंबित किया था, जिसके बाद अब उन्हें नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. सतवीर सिंह कादियान जल प्रबंधन और सिंचाई क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। सरकारी आदेश के अनुसार स्पेशल एचओडी के रूप में डॉ. कादियान विभाग में पानी प्रबंधन, सिंचाई योजनाओं की मॉनिटरिंग और तकनीकी सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उनके हालिया निलंबन के बाद इतनी जल्दी नई जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा भी तेज हो गई है। इसे सरकार का भरोसा और उनकी विशेषज्ञता पर विश्वास के तौर पर देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा