home page

हिसार को मिली 2.55 करोड़ रुपये की सुपर सकर मशीन की सौगात

 | 
हिसार को मिली 2.55 करोड़ रुपये की सुपर सकर मशीन की सौगात


हिसार के विकास के लिए सदैव समर्पित : सावित्री

जिंदल

हिसार, 16 मई (हि.स.)। हिसार शहर की स्वच्छता

एवं सीवरेज व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में 2.55 करोड़

रुपये की लागत से अत्याधुनिक ‘सुपर सकर मशीन’ मिली है। मशीन के शुभारंभ पर विधायक सावित्री जिंदल ने मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा का आभार जताया

है।

सावित्री जिंदल ने शनिवार काे कहा कि पूर्व मंत्री स्व.

श्री ओपी जिंदल के आशीर्वाद और वर्तमान सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के चलते आज

हिसार वासियों का स्वच्छ-स्वस्थ हिसार का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश

सरकार जनसुविधाओं और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर

रही है। यह अत्याधुनिक सुपर सकर मशीन पूरे हिसार परिवार के जीवन स्तर और शहर के पर्यावरण

को सुधारने में एक युगांतकारी कदम साबित होगी।

यह सुपर सकर मशीन शहर के मुख्य बरसाती

नालों तथा 2000 मिमी व्यास तक की बड़ी सीवर लाइनों की डी-सिल्टिंग और डी-चोकिंग करने

में सक्षम है। हाई प्रेशर जेटिंग तकनीक के माध्यम से सीवर लाइनों की सफाई का कार्य

न केवल बेहद तेज होगा, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी भी होगा। इससे सीवर से निकलने

वाले कचरे, गाद और अपशिष्ट पदार्थों का सुरक्षित संग्रहण और परिवहन किया जा सकेगा,

जिससे शहर को जलभराव और गंदगी से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर