home page

पानीपत: किसानों ने अपनी मांगो बारे एमडी शुगर मिल को दिया ज्ञापन

 | 
पानीपत: किसानों ने अपनी मांगो बारे एमडी शुगर मिल को दिया ज्ञापन


पानीपत, 13 मार्च (हि.स.)। पानीपत शुगर मिल में किसानों को आ रही दिक्कतों को लेकर किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सोनू मालपुरिया ने अपने साथियों के साथ शुगर मिल के एमडी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मिल परिसर में पेट्रोल पंप, किसान सेवा केंद्र और चीनी विक्रय केंद्र स्थापित करने की मांग की गई है।

किसान मजदूर संगठन ने शुक्रवार को तर्क दिया कि इन सुविधाओं से आसपास के किसानों और मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर की भीड़भाड़ को देखते हुए नई शुगर मिल कई साल पहले डाहर गांव में स्थापित किया गया था। पुराने शुगर मिल में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध थीं, लेकिन नई मिल में अब तक किसानों को ये सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि इन सुविधाओं के हो जाने से शुगर मिल को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। और किसानों को भी फायदा पहुंचेगा। संगठन ने मांग की कि इन प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को मिल परिसर में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हों। एमडी संदीप कुमार ने बताया कि किसानों की इन मांगों को हरियाणा शुगर मिल फेडरेशन के एमडी तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए शुगर मिल में किसानों की सुविधा के लिए पोस्ट ऑफिस खोलने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा