home page

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के 17 विद्यार्थियों का इंफोसिस में चयन

 | 
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के 17 विद्यार्थियों का इंफोसिस में चयन


हिसार, 10 अक्टूबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। इंफोसिस

ने 2027 बैच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्पेशलिस्ट टेक्निकल ऑन-कैंपस

रिक्रूटमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का चयन किया है। इनमें तीन विद्यार्थियों

को 11 लाख रुपये और सात विद्यार्थियों को सात लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला है। इससे

पहले इंफोसिस हैकविदिनफाई 2026 के माध्यम से सात विद्यार्थियों का चयन तीन लाख रुपये

वार्षिक पैकेज पर हुआ था। इस तरह इंफोसिस में विश्वविद्यालय के कुल 17 विद्यार्थियों

का चयन हो चुका है। इनमें 14 विद्यार्थियों को सात लाख और तीन को 11 लाख रुपये वार्षिक

पैकेज मिला है।

कुलपति प्रो. विजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह

उपलब्धि उनकी मजबूत तकनीकी क्षमता, लगन और उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयारी का

प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी भर्ती प्रक्रियाओं के लिए तैयार

करने और उद्योग-शिक्षा के बीच सहयोग मजबूत करने में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रयासों की सराहना की। कुलसचिव डॉ. विजय

कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा

की।

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी

और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण रही। कोडिंग असेसमेंट में करीब 200 विद्यार्थियों ने

भाग लिया, जिनमें से 32 विद्यार्थियों को अंतिम साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया

गया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया

कि हालिया भर्ती अभियान में मोहित शर्मा, सुबीर मंडल और लक्ष्य पाठक का चयन 11 लाख

रुपये वार्षिक पैकेज पर स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (एसपी) लेवल-1 के लिए हुआ है।

मो. ताबिश अंसारी, नंदिनी, ललित वर्मा, पलक, ललित कुमार, तुषार कुमार, निखिल वर्मा,

अंकित कुमार, शुभम कुमार, निशांत खंगार, गगनदीप, सौरभ कुमार, कल्पना और ओजस्वी को सात

लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर (डीएसई) का रोल मिला है। उन्होंने

बताया कि इंफोसिस विश्वविद्यालय में सिस्टम इंजीनियर के पदों के लिए एक और कैंपस भर्ती

अभियान आयोजित करने जा रही है। इससे विद्यार्थियों को कंपनी में करियर बनाने का एक

और अवसर मिलेगा। भर्ती अभियान का संचालन आशीष यादव, ललित और सोनिका के नेतृत्व में

विद्यार्थी स्वयंसेवक टीम ने किया। टीम को अंकित यादव, हंसिका, मनीष कुशवाहा, प्रत्यक्ष

वार्ष्णेय, आशीष सिहाग, चेतन शोटे, सक्षम सारथी, कशिश और रजनी का सहयोग मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर