home page

हिसार : अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ग्लोबल एंबेसडर : प्रो. बीआर कम्बोज

 | 
हिसार : अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ग्लोबल एंबेसडर : प्रो. बीआर कम्बोज


हकृवि में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कम इंटरैक्शन मीट

आयोजित

हिसार, 18 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों

को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों, सुविधाओं एवं विभिन्न गतिविधियों से

परिचित करवाने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कम इंटरैक्शन मीट आयोजित की गई। विश्वविद्यालय

के इंटरनेशनल अफेयर्स सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज

ने मुख्य अतिथि रहे।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने शुक्रवार काे कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय

विद्यार्थियों के लिए केवल शिक्षा प्राप्त करने का संस्थान नहीं, बल्कि एक वैश्विक

परिवार है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कौशल, नवाचार एवं उद्यमिता युवाओं के लिए

प्रगति के नए अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। कुलपति ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों का

आह्वान किया कि वे ‘एचएयू के ग्लोबल एंबेसडर’ के रूप में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी

विभिन्न देशों की संस्कृतियों के बीच सेतु का कार्य करते हुए विश्वविद्यालय और भारत

की उपलब्धियों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता एवं ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा ने कार्यक्रम में

सभी का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को उपलब्ध

करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इंटरनेशनल

अफेयर्स सेल की प्रभारी डॉ. आशा कवात्रा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी

दी।

-एचएयू में दिखी वैश्विक संस्कृति की झलक, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने

दिखाई प्रतिभा

विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सुश्री निलार, जैकलाइन, श्री थान, ओचाका, यूसुफ

तथा श्री आदर्श ने वक्तव्य एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। अफ्रीकी विद्यार्थियों ने समूह

नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, हैमरसो एवं थाए सु पे ने म्यांमार की सांस्कृतिक विरासत

एवं पारंपरिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में 29 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें म्यांमार

के 11, नेपाल के 5, केन्या के 3, इथियोपिया के 2, नाइजीरिया के 2 तथा बांग्लादेश के

2 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे, टोगो, युगांडा एवं बोत्सवाना से एक-एक

विद्यार्थी ने कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. नवीन कौशिक ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय

की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम

के अंत में डॉ. दर्शना दुहन ने सभी अधिकारियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद प्रस्ताव

प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक, अधिकारी एवं विद्यार्थी

उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर