home page

सोनीपत: गौ सेवा से सशक्त संस्कृति, एकता और राष्ट्र निर्माण: अरविंद शर्मा

 | 
सोनीपत: गौ सेवा से सशक्त संस्कृति, एकता और राष्ट्र निर्माण: अरविंद शर्मा


- भटगांव गौशाला के 126वें वार्षिकोत्सव

में 11 लाख रुपये की अनुदान राशि की घोषणा

सोनीपत, 01 मार्च (हि.स.)। सहकारिता

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि

भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने

कहा कि गौ माता की सेवा अपने सगे माता-पिता की सेवा के समान है और इससे प्राप्त आशीर्वाद

समाज और राष्ट्र को समृद्ध व समर्थ बनाता है। सनातन परंपरा में गौ माता को 33 करोड़

देवी-देवताओं का स्वरूप माना गया है, इसलिए गौ सेवा सर्वोच्च पुण्य कार्यों में गिनी

जाती है।

वह रविवार

को भटगांव स्थित गौशाला के 126वें वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित

कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गौशाला के विकास और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए

11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने

बताया कि वर्ष 1995-96 में उन्हें नारायण दास महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिससे

उनके मन में गौ सेवा के प्रति गहन श्रद्धा उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उनके परिवार

में भी गौ सेवा के प्रति विशेष आस्था रही है, जिसने उनके जीवन मूल्यों को दिशा दी।

मंत्री

ने बताया कि वर्ष 1996 में प्रदेश में लगभग 90-94 गौशालाएं थीं, जबकि आज 700 से अधिक

पंजीकृत गौशालाएं संचालित हो रही हैं। यह वृद्धि गौ सेवा के प्रति जन-समर्पण का प्रमाण

है। उन्होंने कहा कि जब 36 बिरादरी मिलकर सेवा करती हैं, तभी समाज को सच्चा आशीर्वाद

मिलता है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं दान-पुण्य से चलती हैं और दान की राशि से अधिक

उसकी भावना महत्त्वपूर्ण होती है। प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए चारे,

स्वच्छ पेयजल, चिकित्सीय सुविधा और संतुलित आहार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

समय-समय पर पशु चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच भी कराई जाती है।

उन्होंने

जानकारी दी कि तीन मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भटगांव में आयोजित कार्यक्रम

में पहुंचकर अन्य गौशालाओं को भी अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे। फरमाना गांव में

शहीद की खंडित प्रतिमा के पुनर्निर्माण हेतु 2 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सांसद

कमलजीत सिंह सहरावत, जिला अध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक, भटगांव गौशाला के प्रधान अनिल

दहिया, महासचिव रामनिवास पाराशर, सहदेव पाराशर, सरपंच नीरज दहिया, जयदेव दहिया, नीरज

शर्मा, हीरा लाल चेयरमैन, संदीप पहलवान, महामंडलेश्वर स्वामी कृषानंद, स्वामी संजय

ब्रह्मचारी, स्वामी रामानंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना