home page

सोनीपत: सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत कर शिक्षा बचाए सरकार: प्रो. संपत सिंह

 | 
सोनीपत: सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत कर शिक्षा बचाए सरकार: प्रो. संपत सिंह


सोनीपत, 13 जुलाई (हि.स.)। प्रोफेसर

संपत सिंह की अगुवाई में दर्जनों युवाओं, पूर्व सैनिकों और विभिन्न दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं

ने इंडियन नेशनल लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रो.

संपत सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय निजीकरण

को बढ़ावा दे रही है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने

कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे मजबूत नींव होती है, लेकिन सरकार ने प्री-प्राइमरी

स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक सरकारी शिक्षा की लगातार उपेक्षा की है। उनका दावा

था कि प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा अग्रणी राज्यों में शामिल है, जबकि साक्षरता के

मामले में राज्य बीसवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि एक ऑडिट रिपोर्ट के

अनुसार वर्ष 2023-24 में शिक्षा पर बजट का हिस्सा 11.9 प्रतिशत से घटकर 8.7 प्रतिशत

रह गया।

प्रो.

संपत सिंह ने कहा कि भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर में 262 स्वीकृत पदों

के मुकाबले केवल 124 नियमित शिक्षक कार्यरत हैं। वित्तीय संकट के कारण कर्मचारियों

को दो महीने से वेतन नहीं मिला और विश्वविद्यालय पर लगभग 519 करोड़ रुपये का कर्ज है।

उन्होंने बताया कि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल

में 391 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 134 शिक्षक हैं तथा विश्वविद्यालय पर लगभग

465 करोड़ रुपये का सरकारी ऋण है। उनके अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय

में 33 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल सात शिक्षक हैं, जबकि राई स्थित खेल विश्वविद्यालय

भी शिक्षकों और धन की कमी से जूझ रहा है।

इस अवसर

पर जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व पुलिस अधीक्षक अनूप दहिया, पूर्व न्यायाधीश कृष्ण

मलिक, आनंद खत्री सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने दावा

किया कि युवाओं और पूर्व सैनिकों के जुड़ने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना