home page

सोनीपत में प्रचार के दौरान इनेलो काफिले पर पत्थरबाजी, गाड़ी क्षतिग्रस्त

 | 
सोनीपत में प्रचार के दौरान इनेलो काफिले पर पत्थरबाजी, गाड़ी क्षतिग्रस्त


सोनीपत, 03 मई (हि.स.)। सोनीपत

में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक माहौल रविवार को हिंसक हो गया। इनेलो

के काफिले पर ईंट-पत्थर फेंके जाने घटना उस समय हुई जब पार्टी कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष

विकास नगर इलाके में प्रचार के लिए पहुंचे थे।

हमले में जिलाध्यक्ष की गाड़ी को नुकसान

पहुंचा, जबकि वे और साथ मौजूद कार्यकर्ता सुरक्षित बच गए।

इनेलो

नेताओं ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस

ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी

शुरू कर दी है।

जिलाध्यक्ष कुनाल ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे

विकास नगर गली नंबर दो में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले

पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यकर्ताओं

में डर का माहौल बन गया। हमले में जिलाध्यक्ष की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। गाड़ी

की सीट टूट गई, गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।

जिलाध्यक्ष

कुनाल ने कहा कि यह केवल विरोध नहीं बल्कि सुनियोजित हमला है। उनका आरोप है कि चुनाव

प्रचार रोकने और उन्हें चोट पहुंचाने की नीयत से हमला किया गया।

सूचना

मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कर ली। पुलिस अधिकारियों

का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने

के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना