home page

सोनीपत:बीस दिन से बंद आयल व काॅटन मिल में लाखों की चोरी

 | 

सोनीपत, 24 मार्च (हि.स.)। सोनीपत

जिले के मुरथल क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरो ने बंद पड़ी

कॉटन और ऑयल मिल को निशाना बनाते हुए लाखो रुपये की मशीनरी और सोलर बैटरियां चोरी कर

ली। मिल पिछले करीब 20 दिन से बंद थी, जिसका फायदा उठाकर चोर सुनियोजित ढंग से अंदर

घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

शिकायतकर्ता

नरेन्द्र, निवासी गोहाना, ने थाना मुरथल में दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में

टीडीआई इसपेनिया में रह रहे हैं। उनकी पीसी कॉटन एंड ऑयल मिल प्राइवेट लिमिटेड मुरथल-नंदनौर

रोड पर स्थित है, जो कुछ कारणो से बंद पड़ी थी। इसी दौरान रात के समय अज्ञात चोर मिल

के अंदर घुस गए और बिजली की तार काटकर मशीनो से जुड़े जरूरी उपकरण खोल लिए।

चोरी

की वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि चोरो को मिल की संरचना और

उपकरणो की पूरी जानकारी थी। चोरी हुए सामान में 2 क्लॉन्गर, 2 स्टार्टर, 4 बस बार,

2 चैनल बार, 2 बड़े स्टार्टर, सोलर इन्वर्टर की 4 बैटरियां और मशीन का स्पेयर पार्ट

मिक्सचर हेड शामिल हैं। इनकी कुल कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है।

मिल

मालिक ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 23

मार्च को थाना मुरथल में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया

है। एएसआई सुशील ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया, जबकि एएसआई संदीप की मौजूदगी

में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज

खंगालने शुरू कर दिए हैं। चोरो की पहचान के प्रयास जारी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना