home page

जींद : मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक नाबालिग सहित तीन सदस्य गिरफ्तार

 | 
जींद : मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक नाबालिग सहित तीन सदस्य गिरफ्तार


जींद, 30 जून (हि.स.)। जींद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार काे उचाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित नाबालिग है। जिसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संरक्षण में लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल ने को बताया कि गांव सफाखेड़ी निवासी सुरेंद्र ने 26 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल से गांव तारखां स्टेडियम के पास आया था। जब वह वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली। थाना उचाना पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज किया था। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर थाना उचाना पुलिस ने गांव तारखा निवासी सुमित व कृष् को गिरफ्तार कर लिया जबकि चोरी के मामले में एक नाबालिग भी संलिप्त पाया गया। जिसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उसके परिजनों के संरक्षण में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल को नियमानुसार कब्जा में लिया गया। उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल ने कहा कि जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चोरी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

्र

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा