home page

हिसार : पुलिस ने बरामद किए 15 गुमशुदा मोबाइल, एसपी ने मालिकों को सौंपे

 | 
हिसार : पुलिस ने बरामद किए 15 गुमशुदा मोबाइल, एसपी ने मालिकों को सौंपे


साइबर सेल ने आईएमईआई ट्रैकिंग और तकनीकी जांच से खोजे फोन

लाखों रुपये बताई जा रही कीमत

हिसार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिला पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच और त्वरित

कार्रवाई करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन

ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन उनके वास्तविक

मालिकों को सौंपे। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस का आभार जताया।

एसपी सिद्धांत जैन ने शुक्रवार काे बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में

टीम ने मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल

सर्विलांस, लोकेशन विश्लेषण और तकनीकी जांच की मदद से मोबाइल फोन तलाशे। टीम के लगातार

प्रयासों और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 15 मोबाइल बरामद किए गए। इनकी अनुमानित

कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

इस अभियान में साइबर सेल के मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, ऑपरेटर सिपाही विनोद,

सिपाही अतुल, महिला सिपाही सुदेश व सिपाही अजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोबाइल

फोन प्राप्त करने वालों में शिव नगर निवासी प्रमोद, तलवंडी राणा निवासी अनुराग, जिंजो

खेड़ा निवासी कविता, नंगथला निवासी हरीश, महलसरा निवासी कुलदीप, सरसाना निवासी प्रदीप,

जाखोद खेड़ा निवासी दिनेश, मॉडल टाउन निवासी हर्ष और प्रीति नगर निवासी देव बहादुर

सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर