home page

हिसार : जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप बिश्नोई

 | 
हिसार : जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप बिश्नोई


आदमपुर क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई हिसार आवास पर सुनीं जनसमस्याएं

हिसार, 22 जुलाई (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे लगातार क्षेत्रवासियों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं और सुझावों से अवगत होते हैं तथा जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान का प्रयास करते हैं। कुलदीप बिश्नोई बुधवार काे आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों के सुख-दुख में शिरकत रहे थे। उन्होंने हिसार स्थित अपने आवास पर हिसार लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कुलदीप बिश्नोई ने लोगों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, बिजली, सड़क, सिंचाई, राजस्व तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध समाधान होना चाहिए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए उनके प्रयास भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर