सोनीपत: बड़ौली की मिट्टी ने दिए संस्कार, जनसेवा संकल्प: मोहन लाल
-हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो
के चेयरमैन का पैतृक गांव बड़ौली पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
सोनीपत, 30 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा
सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बनने के बाद अपने पैतृक गांव बड़ौली पहुंचे चेयरमैन
का ग्रामीणों ने रविवार को गर्मजोशी से मोहन लाल बडौली का स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं
पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गांव के लोग बड़ी संख्या
में मौजूद रहे।
चेयरमैन
ने कहा कि बड़ौली केवल उनका पैतृक गांव नहीं, बल्कि उनकी पहचान और संस्कारों की भूमि
है। इसी मिट्टी में उनका बचपन बीता है। गांव के बुजुर्गों, चाचा-ताऊ और ग्रामीणों से
मिले स्नेह व आशीर्वाद ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बड़ौली
की मिट्टी ने उन्हें मेहनत, संघर्ष और सेवा के संस्कार दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांव
की गलियों, खेतों और यमुना नदी के तट से उनकी बचपन की कई यादें जुड़ी हैं। गांव पहुंचने
पर आज भी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। अपने ही गांव में मिले सम्मान और प्यार से
वे भावुक हैं।
चेयरमैन
ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पूरी निष्ठा
और ईमानदारी से अपने दायित्व निभाएंगे और हरियाणा के विकास व जनहित के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बड़ौली के लोगों का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने
की ताकत देता रहेगा।
कार्यक्रम
में जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, वरिष्ठ नेता आजाद
नेहरा, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, नीरज कुमार ठरु, तरुण देवीदास, नरेंद्र भारतीय,
राजेश शांडिल्य, अरुण चौहान, विनोद बैरागी, संजीत सबोली, सत्येंद्र चेयरमैन, योगेश
कौशिक, महेश नाहरी, शमशेर सिंह तूफान और ग्राम सरपंच रामेश्वर कौशिक सहित पार्टी पदाधिकारी,
कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

