सोनीपत में दिन भर धीमा रहा मतदान, घराें में दुबके रहे लाेग
सोनीपत, 10 मई (हि.स.)। सोनीपत
नगर निगम आम चुनाव-2026 के तहत रविवार को मेयर और 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण
ढंग से जारी रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और
प्रशासन की निगरानी में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद चार बजे
तक मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, हालांकि शाम तक इसमें तेजी आने की उम्मीद
जताई गई।
निर्वाचन
अधिकारियों के अनुसार कुल दो लाख 96 हजार 45 मतदाताओं में से शाम चार बजे तक 96 हजार
707 मत डाले गए, जो कुल मतदान का 32.7 प्रतिशत रहा। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों
पर भीड़ कम रही, जिससे मतदान की गति धीमी दिखाई दी। प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदाताओं
से मतदान करने की अपील की। सोनीपत
नगर निगम चुनाव में मतदान जारी, दोपहर साढे चार बजे तक पड़े एक लाख 17 हजार 708 वोट
अब तक करीब 39.8 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
मेयर
पद के उम्मीदवार राजीव जैन अपनी पत्नी कविता जैन और बेटे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे
और मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील
की। वही कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार अपने परिवार सहित वार्ड चार स्थित
डीएवी पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। इनके साथ सुरेंद्र छिक्कारा ने बताया कि मतददाताओं
का रुझाान अच्छा देखने को मिल रहा है। यहां उन्होंने कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कमल
दीवान और पार्षद उम्मीदवार पायल मलिक के पक्ष में मतदान किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं
के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की गई थी।
प्रशासन
ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित
करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। अधिकारियों के अनुसार कहीं से भी किसी अप्रिय घटना
की सूचना नहीं मिली है। शाम तक मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई गई और मतदाताओं
से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील जारी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

