home page

सिरसा: पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल

 | 
सिरसा: पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल


सिरसा, 29 जून (हि.स.)। हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस का वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चोपटा थाना का वाहन रविवार रात नाथूसरी चोपटा से नहराणा गांव की ओर गश्त पर जा रहा था। चोपटा-भट्टू रोड पर नहराणा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खेतों में पलट गई। हादसे में ड्राइवर विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार शामिल हैं। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अगले दोनों टायर फट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को उपचार के लिए नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma