home page

हिसार : राज्यस्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में आदमपुर कॉलेज की सिमरन प्रथम

 | 
हिसार : राज्यस्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में आदमपुर कॉलेज की सिमरन प्रथम


पांच किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया महाविद्यालय का मान

प्राचार्या सीमा रानी ने दी छात्रा को बधाई

हिसार, 19 अक्टूबर (हि.स.)। एफजीएम राजकीय महाविद्यालय, आदमपुर की बीए प्रथम

वर्ष की छात्रा सिमरन ने राज्यस्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर दौड़ में

प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय और आदमपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता

का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12, सोनीपत में हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण

सोसायटी के तत्वावधान में किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों

के बीच सिमरन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करने के साथ

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के माध्यम से सामाजिक चेतना विकसित करने के लिए प्रेरित

करना था। सिमरन की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा रानी ने उन्हें बधाई

देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सिमरन के पिता को भी बेटी की सफलता

पर बधाई दी और उसकी उपलब्धि में परिवार के सहयोग एवं प्रोत्साहन की सराहना की। उन्होंने

कहा कि सिमरन ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र

की बेटियां भी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब संयोजिका डॉ. पिंकी रानी ने साेमवार काे कहा कि सिमरन की

सफलता पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर

छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना,

आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। प्रतियोगिता

के दौरान डॉ. नीलम कुमारी ने सोनीपत में विद्यार्थियों के साथ रहकर उनका मार्गदर्शन

किया और उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जयकिशन भांभू, डॉ. सुमन पूनिया, राम कुमार, डॉ. चित्रा, भौतिकी

विभाग से संदीप, भूगोल विभाग से संदीप और वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ. होशियार सहित

महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सिमरन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर