home page

हांसी में जमीनी विवाद में चली गोलियां, दोनों पक्षों के पांच लोग घायल

 | 
हांसी में जमीनी विवाद में चली गोलियां, दोनों पक्षों के पांच लोग घायल


रोहतक से बडाला गांव में बुआई करने पहुंचा व्यक्ति,

दूसरे युवक ने जताया अपना हक

हांसी, 12 मई (हि.स.)। जिले के गांव बडाला जमीनी

विवाद के चलते दो पक्षों के बीच गोलियां चलीं, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों

को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस

की टीमें मौके पर पहुंची और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात

किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बडाला गांव में दोनों पक्षों

के बीच साढ़े 18 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार सुबह रोहतक निवासी कश्मीर अपनी

जमीन पर बुआई करने पहुंचा था लेकिन बडाला गांव के विक्की ने जमीन पर पहले ही बुआई की

हुई थी। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों

के बीच गोलियां चलने लगी जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी कश्मीर लाल की

बडाला गांव में करीब 149.7 कनाल (18.5 एकड़) जमीन है। कश्मीर लाल इस गांव का भांजा

है। विवाद तब शुरू हुआ जब गांव के ही विक्की और अंकित ने इस जमीन पर अपना हक जताया।

विक्की का कहना है कि उसने इस वर्ष 28 मार्च को कश्मीर लाल को जमीन के बयाने के तौर

पर 70 लाख रुपए और जमीन पर फसल बिजाई के लिए पांच लाख रुपए नकद दिए थे। इसी आधार पर

उन्होंने चार मई को जमीन पर फसल बिजाई कर दी थी।

इसी बीच मंगलवार को कश्मीर लाल अपने साथ

10-12 लोगों को साथ लेकर जमीन पर फसल बिजाई करने बडाला गांव पहुंच गया। जैसे ही उन्होंने

खेत में बिजाई का काम शुरू किया तो विक्की व उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गोलियां चलने

लगी। गोलियां लगने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

खेत में गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण

खेतों में पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों

ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया।

जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में बडाला निवासी

तेजबीर की पीठ में दो गोलियां लगी हैं, जबकि सोनीपत निवासी पवन कुमार को एक गोली लगी

है। मारपीट में रोहतक निवासी आदित्य भी घायल हुआ है। दूसरे पक्ष के विक्की के पैर में

गोली लगी है और विक्की के भतीजे को भी चोटें आई हैं। बता दें कि इससे पहले जमीन को

लेकर तीन मई को भी दोनों पक्षों के बीच भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बास थाना में मामला

दर्ज किया गया था।

जांच जारी, आरोपियों पर होगी कार्रवाई : थाना

प्रभारी

बास थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि जमीनी

विवाद में गोलियां चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने

बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए

जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर