home page

जींद : आर्य समाज ने रामपाल के खिलाफ खोला मोर्चा, जमानत रद्द करने की मांग

 | 
जींद : आर्य समाज ने रामपाल के खिलाफ खोला मोर्चा, जमानत रद्द करने की मांग


जींद : आर्य समाज ने रामपाल के खिलाफ खोला मोर्चा, जमानत रद्द करने की मांग


जींद, 15 नवंबर (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा खंड के गांव कालवा स्थित गुरुकुल में रविवार को आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में शास्त्रार्थ के लिए सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल दास को भी बुलाया गया था लेकिन वो नही आए। हालांकि आयोजकों ने स्टेज पर उनके लिए कुर्सी लगाई थी लेकिन वह खाली रही।

आर्य सम्मेलन में रामपाल दास की जमानत रद्द करने समेत सात प्रस्ताव पारित किए गए। बाद में आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।

इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि रामपाल दास के अनुयायियों द्वारा महापुरुषों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों, भ्रामक साहित्य के वितरण व राजमार्गों पर अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आर्य महासम्मेलन की अध्यक्षता आचार्य राजेंद्र ने की।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजेंन्द्र ओर स्वामी गणेशानंद ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी वेदरक्षानंद, स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी आदित्यवेश, स्वामी भलेगिरी ने कहा कि आर्य समाज पाखंड के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है।

सत्यार्थ प्रकाश को पढ़कर हजारों लोगों ने अपने आपको देश पर न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि रामपाल को शास्त्रों का कोई ज्ञान नहीं। आचार्य राजेंद्र, आचार्य सोमदेव ने कहा कि वेद की वैज्ञानिक विवेचना आर्य समाज ने की।

ऋषि दयानंद से प्रेरणा लेकर लाखों लोगों ने आजादी के आंदोलन मे आगे बढ़कर अपने जीवन की आहुति दी। स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि देशद्रोह ओर हत्या का आरोपी जमानत पर आकर समाज मे विष घोल रहा है।

सरकार इसका संज्ञान लेकर कोर्ट से जमानत निरस्त करवाए। आचार्य सोमदेव ने कहा कि संत पवित्र विचारों वाला होता है कलुषित मानसिकता वाला नहीं, आजकल संत नाम लगाकर कुछ लोग समाज मे भ्रम फैला रहे हैं, उनको बेनकाब करना आज सबकी प्राथमिकता है। आचार्य योगेश ने कहा कि ऋषि दयानंद ने महिलाओं की पढ़ाई की वकालत सबसे पहले की।

हैरी लाठर ने कहा कि सामाजिक सुधार के कार्यक्रम मे हमारी टीम पूरा सहयोग करेगी। पाखंड के विरुद्ध आंदोलन में हम आर्य समाज के साथ है। इस अवसर पर रामपाल के खिलाफ प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा