home page

सिरसा: सात नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: सात नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 23 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसान पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिंह, रवि, मनप्रीत, बीरू, हरप्रीत सिंह, बीरू राम व केवल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गांव रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए।

पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिंह व रवि के रूप में हुई। इसके अलावा सीआईए सिरसा पुलिस ऐलनाबाद क्षेत्र से मनप्रीत सिंह को छह ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने गांव नानकपुर क्षेत्र से बाइक सवार हरप्रीत सिंह व बीरू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद की है।

सीआईए सिरसा पुलिस टीम गांव बीरुवाला गुढ़ा क्षेत्र से स्कूटी सवार युवक बीरू राम को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। उधर, पुलिस ने डबवाली क्षेत्र से कार सवार व्यक्ति को 102 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गांव रोहिडांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर आ रहा है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 102 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान केवल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma