home page

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि की डॉ. कालिंदी देव मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 के ग्रैंड एडिशन में फाइनलिस्ट बनी

 | 
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि की डॉ. कालिंदी देव मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 के ग्रैंड एडिशन में फाइनलिस्ट बनी


हिसार, 28 अप्रैल (हि.स.)। यहां के

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग की सहायक

प्रोफेसर डॉ. कालिंदी देव को ‘मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 (सीजन-4) के ग्रैंड एडिशन

के लिए ‘’फाइनलिस्ट’ के रूप में चुना गया है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने

मंगलवार काे डॉ. कालिंदी देव को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा है कि डॉ. कालिंदी देव ने विश्वविद्यालय

के लिए गौरव अर्जित किया है। डा. कालिंदी देव अपने शैक्षणिक कार्यों और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं

के साथ-साथ सामाजिक प्रभाव के बीच भी बेहतरीन संतुलन बनाए रखती हैं।

डाॅ. कालिंदी देव ने बताया कि मिसेज

वल्र्ड इंटरनेशनल 2026 के आयोजकों ग्लैमर गुड़गांव से एक औपचारिक ईमेल प्राप्त हुआ है।

यह नवीनतम चयन डॉ. कालिंदी देव को मिसेज वल्र्ड इंटरनेशनल 2026 के मेगा ऑडिशन में मिली

‘सहभागिता प्रमाण पत्र’ के ठीक बाद हुआ है, जिससे ऑडिशन प्रतिभागी से आधिकारिक फाइनलिस्ट

तक का उनका सफर बेहद तेज और प्रभावशाली बन गया है।

‘मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल’ उन शादीशुदा

महिलाओं का सम्मान करने के लिए मशहूर है, जिनमें खूबसूरती, बुद्धिमत्ता, प्रतिभा और

समाज में योगदान देने की प्रबल इच्छा का अद्भुत मेल होता है। जुलाई 2026 में गुड़गांव

में होने वाले ‘ग्रैंड फिनाले’ के मद्देनजर, अब सभी की निगाहें डॉ. कालिंदी देव पर टिकी हैं, जो

राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने और संभवतः वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने

की तैयारी कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर