पुलिस अधीक्षक ने ली सुरक्षा को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक
पानीपत, 12 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने रविवार को जिला पुलिस विभाग के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्जों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सख्त निर्देश दिए की दर्ज किसी भी मामले की जांच बेवहज लंबे सयम तक पेंडिग न रखे और तय समय में जांच पूरी कर चालान न्यायालय में पेश करें। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और थाना प्रबंधक स्वयं यह सुनिश्चित करें कि पीड़ित को उचित न्याय मिले।
उन्होंने निर्देश दिए की थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता पूर्वक व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनें और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीड़ित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फीडबेक भी लिया जायेगा। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाईन, ऑफलाईन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें। और थाना प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। आदतन अपराधियों पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहें। उद्घोषित, पीओ, बेल जंपर अपराधियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार करे। मुकदमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अपराधिक घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज अपने अधिकार क्षेत्र में रात में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कराए, ताकि अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। इसके साथ ही नशा तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली, अवैध शराब तस्करी सहित गैर कानूनी धंधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने पर जोर दिया।
बैठक में एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधू और सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज मौजूद रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

