home page

हिसार : जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में समर बिश्नोई ने जीते पांच स्वर्ण पदक

 | 
हिसार : जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में समर बिश्नोई ने जीते पांच स्वर्ण पदक


द रेडियंस स्कूल के तैराक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

के लिए चयन

अपनी श्रेणी में मिला बेस्ट स्विमर का खिताब

हिसार, 07 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा स्विमिंग

एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में द रेडियंस स्कूल के प्रतिभावान

तैराक समर बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेणी में पांच स्वर्ण पदक जीते।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।

समर बिश्नोई ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (आईएम),

200 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक

स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके साथ ही उन्हें अपनी श्रेणी में बेस्ट स्विमर

के खिताब से भी नवाजा गया।

समर की उपलब्धि पर द रेडियंस स्कूल के चेयरपर्सन

गौरव संपत सिंह, प्रधानाचार्या रेखा गढ़वाल, प्रशासक मंजू बेनीवाल, विद्यालय प्रबंधन

और समस्त स्टाफ ने बुधवार काे उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन

के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि समर की मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल

के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर