home page

रेवाड़ी के पातली स्टेशन पर आठ ट्रेनों का ठहराव बंद

 | 
रेवाड़ी के पातली स्टेशन पर आठ ट्रेनों का ठहराव बंद


यार्ड में होगा तकनीकी कार्य, यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की अपील

रेवाड़ी, 08 जुलाई (हि.स.)। रेवाड़ी-दिल्ली रेलखंड पर स्थित पातली रेलवे स्टेशन के समीप यार्ड में तकनीकी कार्य किए जाने के कारण 12 और 13 जुलाई को आठ ट्रेनों का पातली स्टेशन पर निर्धारित ठहराव अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखने और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक स्टेशन का उपयोग करने की अपील की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बुधवार को बताया कि यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित ट्रेनों का नियमित ठहराव फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

रेलवे के अनुसार जिन ट्रेनों का पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा, उनमें गाड़ी संख्या 74004 रेवाड़ी-दिल्ली, 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज, 54414 रेवाड़ी-दिल्ली, 54310 हिसार-दिल्ली, 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली, 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट, 54086 रेवाड़ी-दिल्ली तथा 54420 रेवाड़ी-दिल्ली शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कार्य यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा, लेकिन वे पातली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला