home page

रेवाड़ीः रेलवे ने टी-20 विश्व कप के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

 | 

रेवाड़ी, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रविवार (आठ मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी और रेवाड़ी के रास्ते साबरमती जाएगी। यह ट्रेन रास्ते में दिल्ली कैंट, गुरूग्राम, रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिससे खेल प्रेमियों को लाभ मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने शनिवार को बताया कि टी-20 विश्व कप फाइनल मैच को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04062, नई दिल्ली-साबरमती एक तरफा स्पेशल आरक्षित सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को नई दिल्ली से 23ः45 बजे प्रस्थान कर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 04ः50 आगमन व 05ः00 बजे प्रस्थान कर 14ः30 बजे साबरमती पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में पांच सेकेंड एसी, 12 थर्ड एसी और दो पावर कार डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बें होंगे। यह ट्रेन रास्ते में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला