रेवाड़ी में डवाना हैड पंप हाउस की जाली में फंसा मिला एक व्यक्ति का शव
रेवाड़ी, 09 मार्च (हि.स.)। रेवाड़ी जिले में सोमवार दोपहर डवाना हैड पंप हाउस की जाली में एक व्यक्ति का शव फंसा मिला। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। दाहिने हाथ पर रमेश लिखा हुआ है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मौका मुआयना किया। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर डवाना हैड पंप हाउस की जाली में एक शव फंसा मिला। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कसौला थाना प्रभारी पुलिस व एसएफएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले। कसौला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर को हमें सूचना मिली थी। शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि शव अधिक पुराना नहीं है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। दाहिने हाथ पर रमेश लिखा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

