home page

रेवाड़ी में फोन हैक कर हजारों उड़ाए, आरोपी गिरफ्तार

 | 

रेवाड़ी साइबर पुलिस ने यूपी के आगरा निवासी आरोपी को दबोचा

रेवाड़ी, 03 सितंबर (हि.स.)। रेवाड़ी साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एप डाउनलोड करने के बहाने मोबाइल फोन हैक कर खाते से 50 हजार रुपये निकालने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मोहित सीकरवार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि आरोपी ने पीड़ित को एप डाउनलोड करने के लिए कहा था। एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर मोबाइल फोन को हैक कर लिया। इसके बाद उसने पीड़ित के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का पता चलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित सीकरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ठगी की रकम किस खाते में ट्रांसफर कराई और इस वारदात में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और साइबर ठ मेंगी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला