home page

सोनीपत: नीलगाय बचाने के प्रयास में रोडवेज बस पलटी, चालक परिचालक यात्री घायल

 | 
सोनीपत: नीलगाय बचाने के प्रयास में रोडवेज बस पलटी, चालक परिचालक यात्री घायल


हादसे के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे

सोनीपत, 05 मार्च (हि.स.)। सोनीपत जिले में गोहाना-जुलाना मार्ग पर गुरुवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस

संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार

थे, गोहाना से जुलाना की ओर जा रहे थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियोँ

में चीख-पुकार शुरू हो गई। इस हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी की जान बाल-बाल बच गई।

हालांकि कुछ यात्रियोँ को हल्की चोटें लगीं, जिन्हें उपचार के लिए गोहाना के सरकारी

अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकोँ के अनुसार अधिकतर घायलों को सामान्य चोटें

आई हैं और सभी खतरे से बाहर हैं।

प्रत्यक्षदर्शियोँ के अनुसार बस के पलटते ही स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके

पर पहुंच गए। लोगोँ ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियोँ को बाहर निकाला और

घायलों को अस्पताल भिजवाने में सहायता की। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात

भी प्रभावित रहा।

बस चालक मदन और परिचालक बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह बस को लेकर गोहाना से

जुलाना की ओर जा रहा था। जब बस बनवासा गांव से आगे छपरा मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक

सड़क पर एक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बस को मोड़ने की कोशिश की,

जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियोँ

को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस

ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं

कुछ यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। प्राथमिक जांच में नीलगाय के अचानक सामने आने को हादसे का कारण माना जा रहा

है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओँ को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना