home page

पानीपत: ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार युवक की मौत

 | 
पानीपत: ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार युवक की मौत


पानीपत, 05 मार्च (हि.स.)। पानीपत के गांव नौल्था में आईटीआई के सामने बीती रात को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने कार की खिड़की तोड़कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान नौल्था निवासी 21 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कपिल गोहाना की तरफ से अपनी कार में आ रहा था। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं राहगीरों ने तुरंत कार की खिड़की तोड़कर कपिल को बाहर निकाला और उसे पास के एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र से युवक की पहचान कपिल के रूप में हुई, जिसमें नौल्था और सोनीपत जिले के शामड़ी गांव के दो पते मिले।

अस्पताल प्रशासन ने नौल्था के एक स्थानीय समूह में पहचान के लिए संदेश डाला, जिससे पता चला कि कपिल पिछले लगभग 15 सालों से अपनी मां और बड़े भाई के साथ नौल्था में अपने मामा के घर रह रहा था। वह गांव के पास एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता था। इसराना पुलिस ने गुरुवार को ट्रक ड्राइवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा