home page

हिसार : पांच हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 13 आपराधिक मामलों में था नाम

 | 
हिसार : पांच हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 13 आपराधिक मामलों में था नाम


हिसार, 09 सितंबर (हि.स.)। अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा

रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी बालसमंद निवासी कपिल को गिरफ्तार

किया है। आरोपी चार मामलों में उद्घोषित अपराधी और हिसार जिले में उसके खिलाफ हत्या,

हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़े, आर्म्स एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में

कुल 13 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था

और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही

थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के थाना

भिरानी में दर्ज तीन मामलों में भी वांछित था। इन मामलों में हत्या के प्रयास, आपराधिक

साजिश और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज 13 मामलों में कई मामले न्यायालय में

विचाराधीन हैं, जबकि कुछ मामलों में उसे पीओ घोषित किया जा चुका है। इनमें थाना हिसार

सदर, थाना आदमपुर, थाना सिविल लाइन और थाना आजाद नगर में दर्ज मामले शामिल हैं। आरोपी

के खिलाफ वर्ष 2015 में हत्या एवं आर्म्स एक्ट, वर्ष 2019 में मारपीट व आर्म्स एक्ट,

वर्ष 2020 में हत्या, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2023 में एससी/एसटी एक्ट,

हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हुए थे।

इसके अलावा

प्रिजन एक्ट और पीपीडी एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। इसी तरह राजस्थान के थाना भिरानी में आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में तीन मामले

दर्ज हैं। इनमें दो मामलों में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट तथा एक मामले में आर्म्स एक्ट

की धाराएं शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान

उसके आपराधिक नेटवर्क, फरारी के दौरान उसके संपर्कों और अन्य वारदातों में संभावित

संलिप्तता के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर