home page

हिसार पुलिस ने 10 गुमशुदा मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए

 | 
हिसार पुलिस ने 10 गुमशुदा मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए


मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिले, पुलिस अधीक्षक का जताया आभार

हिसार, 05 जून (हि.स.)। जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने गुम हुए मोबाइल

फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाएं हैं। साइबर सुरक्षा शाखा ने जून

माह के पहले सप्ताह के दौरान प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की 10 शिकायतों का सफलतापूर्वक

समाधान करते हुए लाखों रुपये कीमत के 10 मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शक्रवार काे अपने कार्यालय में मोबाइल फोन के असली मालिकों

को बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस

मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस एवं साइबर सुरक्षा शाखा का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा में प्रतिदिन मोबाइल गुम होने

संबंधी शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिन पर गंभीरता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाती

है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद

किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के

नेतृत्व में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण एवं सिपाही कुलदीप, अजय व गोविंद की टीम ने मेहनत,

लगन एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए इन मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण

भूमिका निभाई। मोबाइल प्राप्त करने वालों में सरसाना निवासी कर्मबीर, डोभी निवासी हरिओम,

गोविंद नगर निवासी चरणजीत, रामपुरा मोहल्ला निवासी हितेष, नगंथला निवासी सुभाष चन्द्र,

अग्रोहा निवासी अजमेर, साकेत कालोनी निवासी विनोद कुमार व अमन नगर निवासी सागर सहित

अन्य लोग शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा,

सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इस प्रकार

की कार्रवाई से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर