home page

रोहतक: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर सेवानिवृत प्राचार्य से दस लाख की ठगी

 | 

रोहतक, 22 मार्च (हि.स.)। साइबर ठगो द्वारा ऑनलाइन ट्रडिंग का झांसा देकर एक सेवानिवृत प्राचार्य से लाखों रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कृपाल नगर निवासी धर्मबीर ने रविवार काे बताया कि वह प्रिसिपल के पद से सेवानिवृत है और उसने सोशल साइट पर एक वीडियों देखी, जिसमें सरकारी स्कीम के बारे में बताया जा रहा था। जब उसने लिंक पर क्लीक किया तो एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए बीस हजार 622 रूपये जमा करने के लिए कहा। उसने अपने बैक से पैसे बताए गए नंबर पर डाल दिए। पीडित ने बताया कि आरोपी का उसे फोन आया और पेन कार्ड मांगा। पेन कार्ड भेजने के बाद वह आरोपी के बताए अनुसार ट्रेडिंग करने लगा। इसके बाद आरोपी के बताए खाते में पांच लाख रूपये आरटीजीएस कर दिए और उसके खाते रूपए और बोनस दिखने लगा। धर्मबीर ने बताया कि उसके बाद प्रिंयासं नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को फाइनेसे मैनेजर बताया और कहा कि उसका एकाउंट लॉस में चल रहा है, जिसके कारण और पैसे लगाने पडेगे, अगर पैसे नहीं लगाए तो एकाउंट जीरो हो जाएगा। इसके बाद आरोपियों के बताए एकाउंट में पांच लाख आठ हजार रूपये आरटीजीएस किए। धर्मबीर ने बताया कि रूपए जमा करवाने के दो दिन बाद जब वह रूपए निकालने लगा तो रूपए नहीं निकले, जिसके बाद उसे अपने साथ ठगी का पता चला। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल