home page

हिसार : इंजीनियर अंकित शिल्ला को पंजाब चुनाव में मानसा जिला कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी

 | 
हिसार : इंजीनियर अंकित शिल्ला को पंजाब चुनाव में मानसा जिला कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी


युवा कांग्रेस में नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत

करने का लिया संकल्प

हिसार, 14 नवंबर (हि.स.)। युवा कांग्रेस ने हिसार के इंजीनियर अंकित शिल्ला

को पंजाब चुनाव के लिए मानसा जिले का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के

लिए अंकित शिल्ला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और युवा कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।

अपनी नियुक्ति पर अंकित शिल्ला ने शनिवार काे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव

कुमारी सैलजा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय

भानु चिब, पंजाब युवा कांग्रेस के को-इंचार्ज मुकेश राय, हरियाणा युवा कांग्रेस के

कार्यकारी अध्यक्ष सौमिल सांधू और महासचिव नमन केडिया का धन्यवाद किया है। उन्होंने

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार का विशेष आभार जताते हुए कहा कि

उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। अंकित शिल्ला

ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और

समर्पण से काम करेंगे। मानसा जिले में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी

की विचारधारा को बूथ स्तर तक और घर-घर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा

कि इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने

का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर