home page

हिसार: साधारण कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष बने मोहनलाल बड़ौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा सम्मान : गायत्री देवी

 | 
हिसार: साधारण कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष बने मोहनलाल बड़ौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा सम्मान : गायत्री देवी


महिला मोर्चा ने लड्डू बांटकर जताई प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी

हिसार, 10 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने लड्डू बांटकर खुशी जताई और कहा कि मोहनलाल बड़ौली जैसे साधारण व्यक्ति को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मान व सम्मान बढ़ाया है।

गायत्री देवी ने बुधवार को बताया कि मोहनलाल बड़ौली मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री, विधायक तथा लोकसभा चुनाव में सोनीपत से उम्मीदवार रहे और विरोधी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी। गायत्री देवी ने कहा कि मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी और विकास के कार्यों की गति को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मोहनलाल बड़ौली को अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर विद्या देवी, कौशल्या रानी, कृष्णा देवी, चमेली देवी, सुनीता रानी, कैलाश रानी, सावित्री, कांता, सुमित्रा, बिमला, पुष्पा, संतोष, सोनिया व मंजू सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर / Sanjeev Sharma