home page

सोनीपत: 16 शिकायतों में से आठ का समाधान, पांच मामलों में कमेटियां गठित

 | 
सोनीपत: 16 शिकायतों में से आठ का समाधान, पांच मामलों में कमेटियां गठित


-जनसेवा सर्वोपरि, समयबद्धता और पारदर्शिता

के साथ समस्या का समाधानकरें: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

सोनीपत, 07 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा

के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला परिवाद

एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए 16 शिकायतों की सुनवाई

की। इनमें आठ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर शिकायतकर्ताओं को राहत दी गई।

शेष आठ मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश

दिए गए।

शिक्षा

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका

समयबद्ध समाधान करें। उन्होंने कहा कि किसी भी काम के लिए कार्यालय आने वाले नागरिकों

को अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है

कि वे लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और पूरी पारदर्शिता तथा संवेदनशीलता के

साथ काम करें।

बैठक

में पांच शिकायतों के समाधान के लिए विधायकों की अध्यक्षता में कमेटियां गठित की गईं।

गांव जांटी कलां निवासी शकुंतला की पैतृक संपत्ति कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से हड़पने

की शिकायत पर राई की विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत के विधायक निखिल मदान और खरखौदा

के विधायक पवन खरखौदा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त

और चार परिवाद सदस्यों को शामिल किया गया है। कमेटी को अगली बैठक तक रिपोर्ट देने के

निर्देश दिए गए।

अखंड

हिन्दू स्वाभिमान के अध्यक्ष मनीष की शिकायत पर खान कालोनी में अवैध कब्जों की जांच

और कार्रवाई के लिए विधायक निखिल मदान तथा पुलिस उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित

की गई। गांव प्रीतमपुरा निवासी अनिकेत की गली पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला विकास

एवं पंचायत अधिकारी को तहसीलदार के साथ जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए।

गांव

बाघडू निवासी दीपचंद की शिकायत पर निजी कंपनी द्वारा खुले में गंदा पानी छोड़ने और

वायु प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय

अधिकारी को मौके पर जाने, कंपनी को नोटिस देने और नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई

के निर्देश दिए गए। गांव

राठधाना निवासी जगवंत सिंह ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी लगवाने के नाम पर

पैसे लेने और वापस नहीं करने का आरोप लगाया। इस मामले में शिक्षा मंत्री ने विधायक

निखिल मदान और परिवाद सदस्य को जांच के निर्देश दिए। बिजली संबंधी शिकायतों पर उपायुक्त

ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर समस्याओं की समीक्षा करने और समाधान सुनिश्चित

करने को कहा। बैठक

में विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, जिला परिषद चेयरपर्सन

मोनिका दहिया, जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेन्द्र मलिक, निशांत छौक्कर, नीरज ठरू, पुलिस आयुक्त

ममता सिंह, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अजय

चोपड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना