home page

हिसार की बैडमिंटन नर्सरी के खिलाड़ी करेंगे इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व

 | 
हिसार की बैडमिंटन नर्सरी के खिलाड़ी करेंगे इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व


हिसार, 24 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बैडमिंटन अकादमी

के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी विजेंद्र और योगेश एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत

का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी ब्राजील और पेरू में होने वाले इंटरनेशनल

पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में भाग लेंगे।

विजेंद्र और योगेश ब्राजील इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में 27 जुलाई

से एक अगस्त तक और इसके बाद पेरू इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में चार अगस्त

से नौ अगस्त तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि विजेंद्र और योगेश पहले

भी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर मेडल जीतकर डीएचबीवीएन और हरियाणा का नाम रोशन कर चुके

हैं। उनकी लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें एक बार फिर देश का प्रतिनिधित्व

करने का अवसर मिला है। दोनों खिलाड़ी डीएचबीवीएन बैडमिंटन अकादमी में कोच सुरेंद्र

कुमार और कोच वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हिसार में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोचों

की कड़ी मेहनत और खिलाड़ियों के समर्पण के कारण ही आज डीएचबीवीएन और हरियाणा का नाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है।

डीएचबीवीएन द्वारा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इनमें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बैडमिंटन कोर्ट, अनुभवी कोच, स्विमिंग पूल, सैंड कोर्ट और

रनिंग ग्राउंड शामिल हैं। कोचों द्वारा इन सुविधाओं का सही उपयोग कर खिलाड़ियों को

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर राजकुमार जाजोरिया ने शुक्रवार काे अकादमी का दौरा करके वरिष्ठ

लेखा अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों कोच सुरेंद्र कुमार, कोच वीरेंद्र कुमार

से मुलाकात की। एसडीओ सुनील वर्मा, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, एचपीएसजी ने भी विजेंद्र (फतेहाबाद)

और योगेश (जींद) को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

के लिए बधाई दी और उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर