home page

हिसार कोर्ट से बरी हुआ, बाहर निकलते ही गोलियों से भून दिया गया विनोद काणा

 | 
हिसार कोर्ट से बरी हुआ, बाहर निकलते ही गोलियों से भून दिया गया विनोद काणा


2021 के हत्या प्रयास मामले में 11 साथियों समेत मिली थी राहत

जमानत पर जेल से बाहर आया था, इंस्टाग्राम पोस्ट से हमलावरों को मिली लोकेशन

की आशंका

हिसार, 20 अगस्त (हि.स.)। हिसार कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गैंगस्टर विनोद

पानू उर्फ काणा की हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के

अनुसार, जिस समय विनोद पानू को गोलियों से निशाना बनाया गया, उससे कुछ समय पहले ही

वह हत्या प्रयास के एक मामले में 11 अन्य आरोपियों के साथ कोर्ट से बरी हुआ था। कोर्ट

से राहत मिलने के बाद वह अपने साथियों के साथ बाहर निकला ही था कि बाइक सवार हमलावरों

ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में विनोद काणा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति

घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर 2021 को बरवाला के बधावड़ गांव निवासी रामअवतार

पर प्लॉट विवाद को लेकर गोली चलाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में विनोद पानू

समेत कुल 12 आरोपी नामजद थे। कोर्ट से बरी होने वालों में मुकेश उर्फ मोनू, प्रदीप,

नरेंद्र उर्फ बच्छी, बलजीत, संदीप, सुरेंद्र, रोहित उर्फ पटवारी, कुलदीप पुत्र राम

भगत, सज्जन उर्फ काला, कुलदीप उर्फ बुढ़िया और सागर भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है

कि इसी मामले में सुनवाई और फैसला होने के कारण सभी आरोपी कोर्ट परिसर में एक साथ पहुंचे

थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हमलावरों को विनोद और उसके साथियों के कोर्ट

में पहुंचने की जानकारी पहले से कैसे मिली।

करनाल जेल से कुछ दिन पहले ही आया था बाहर

सूत्रों के अनुसार, विनोद पानू कुछ दिन पहले ही करनाल जेल से जमानत पर बाहर

आया था। इसके बाद से वह लगातार सक्रिय था। पुलिस अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों

को भी खंगाल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर विनोद पानू की एक पोस्ट के

जरिए हमलावरों को उसके कोर्ट आने की जानकारी मिलने की आशंका है। हालांकि, पुलिस ने

अभी इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों

के साथ-साथ कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही हैं।

हत्या-लूट जैसे गंभीर मामले शामिल, 31 केसों में दर्ज था नाम

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि फायरिंग में विनोद उर्फ पानू उर्फ काणा की मौत

हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने

बताया कि विनोद के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में 31 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें हत्या,

हत्या के प्रयास और लूट जैसी गंभीर वारदातें शामिल हैं। एसपी ने कहा कि कोर्ट परिसर

में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तत्काल काबू कर लिया है। वारदात

के पीछे की वजह, हमले की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा

रही है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और उनकी जांच की जा रही

है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और वारदात के पीछे

किसकी साजिश थी, हमलावरों को विनोद के कोर्ट पहुंचने की जानकारी कैसे मिली और इस गैंगवार

के पीछे असली वजह क्या थी—इन सभी सवालों का जल्द खुलासा किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर