home page

हिसार : विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होता मार्गदर्शन : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

 | 
हिसार : विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होता मार्गदर्शन : प्रो. नरसी राम बिश्नोई


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में ‘केरिअर काउंसलिंग

2026’ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

हिसार, 7 मई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के करियर काउंसलिंग सेल की ओर से ‘एक्सप्लोर यूअर फ्यूचर/गुजविप्रौवि:

करियर काउंसलिंग 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.

नरसी राम बिश्नोई ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति के

तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा, डा. निधि तुरान, डा. मोनिका सैनी व डा. उस्मान अली

सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने गुरुवार काे पोस्टर का

विमोचन करने के उपरांत कहा कि सही समय पर सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल

भविष्य की आधारशिला होता है। इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों

को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही चयन करने में सहायता प्रदान करते हैं।

करियर काउंसलिंग सेल की निदेशक डॉ. मोनिका सैनी

ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 11 से 15 मई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर एक

बजे तक सीआरएस ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल-1 में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 12वीं,

डिप्लोमा एवं स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों तथा भविष्य

की संभावनाओं के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर