home page

सोनीपत: विकास नगर में खड़े टेंपो में आगजनी आठ फ्रीज जले

 | 
सोनीपत: विकास नगर में खड़े टेंपो में आगजनी आठ फ्रीज जले


सोनीपत, 01 मार्च (हि.स.)। सोनीपत शहर के विकास नगर में घर के बाहर खड़े छोटा हाथी (टेंपो) में आग लगने

से वाहन और उसमें रखे आठ डीप फ्रीज जल गए। आधी रात को पटाखों जैसी आवाज सुनकर परिवार

के लोग बाहर निकले तो गाड़ी को जलता देख हैरान रह गए। सिटी थाना पुलिस ने तीन युवकों

के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गली नंबर चार, विकास नगर निवासी संजीव ने रविवार काे बताया कि उसके पास छोटा हाथी सुपरो

महिंद्रा वाहन है। वह कालूपुर चुंगी स्थित सेठी इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से आठ डीप

फ्रीज (चार छोटे और चार बड़े) लोड कर लाया था। यह सामान गोहाना स्थित रामा इलेक्ट्रॉनिक्स

पर पहुंचाना था। देर रात होने के कारण उसने वाहन को अपने घर के बाहर गली में खड़ा कर

दिया।

संजीव के अनुसार आधी रात को गली में पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा

तो वाहन में आग लगी हुई थी। परिवार और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया

गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही देर में वाहन और उसमें रखे सभी फ्रीज

जल गए। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक मोटरसाइकिल

पर तीन युवक आते दिखाई दिए, जिनकी पहचान गढ़ी ब्राह्मण निवासी साहिल, मालवीय नगर निवासी

रफीक और विकास नगर निवासी हसन के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज

कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य मानते हुए आगे की कार्रवाई

जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना