home page

हिसार : साइबर सेल ने 17 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

 | 
हिसार : साइबर सेल ने 17 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए


आईएमईआई ट्रैकिंग व तकनीकी जांच से मिली सफलता,

एसपी ने सौंपे मोबाइल

हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। जिला पुलिस की साइबर

सेल ने गुमशुदा 17 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद

मोबाइल की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मंगलवार को पुलिस

अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं मोबाइल फोन उनके मालिकों को

सुपुर्द किए। साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा मोबाइल

से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन

विश्लेषण और तकनीकी जांच की। लगातार प्रयासों और डेटा विश्लेषण के बाद टीम 17 मोबाइल

फोन बरामद करने में सफल रही।

अभियान में साइबर सेल के मुख्य सिपाही मुकेश सहारण,

ऑपरेटर महिला सिपाही अनीता थाना सिविल लाइन, महिला सिपाही दीपा थाना सदर, महिला सिपाही

सुनीता थाना अग्रोहा, महिला सिपाही मुकेश कुमारी थाना शहर तथा सिपाही कुलदीप थाना अर्बन

की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मोबाइल वापस पाने वालों में इन्द्रा कॉलोनी निवासी

संगीता, अग्रोहा के राजा राम, आजाद नगर के महाबीर, बरवाला से दयानंद, डाया से करण सिंह,

महाबीर कॉलोनी से वीर सिंह, सूर्यनगर से प्रवीण और गैबीपुर से संजीव सहित अन्य नागरिक

शामिल रहे। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि तकनीक की वास्तविक

सार्थकता तभी है, जब उसका उपयोग जनसेवा के लिए किया जाए। पुलिस अपराधों की रोकथाम के

साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। मोबाइल वापस मिलने

पर नागरिकों ने हिसार पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर